बरेली जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों का किया औचक निरीक्षण, मिलीं अनियमितताएं; नोटिस जारी

उप्र के बरेली जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया।

बरेली जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों का किया औचक निरीक्षण, मिलीं अनियमितताएं; नोटिस जारी
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें आवश्यक अभिलेखों का अधूरा रख-रखाव, रजिस्ट्रेशन न होना तथा मशीनों से संबंधित दस्तावेजों की कमी व निर्धारित मानकों का पालन न करना शामिल है।

निरीक्षण टीम ने संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी डायग्नोस्टिक सेंटरों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।