सलमान पर लगाया था औरतों को पीटने का आरोप, झगड़े के 10 साल बाद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर जश्न में डूबे हैं। इस मौके पर कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कुछ लोग उनके किस्से साझा कर रहे हैं।

सलमान पर लगाया था औरतों को पीटने का आरोप, झगड़े के 10 साल बाद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर जश्न में डूबे हैं। इस मौके पर कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कुछ लोग उनके किस्से साझा कर रहे हैं। एक अभिनेता ने कभी सलमान खान पर औरतों को पीटने का आरोप लगाया था। हाल ही में उन्होंने बताया कि अब सलमान खान के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि शक्ति कपूर हैं।

विवाद में आए शक्ति कपूर

सलमान खान और शक्ति कपूर के रिश्ते काफी अच्छे थे। उन्होंने साथ में 'जुड़वा', 'चल मेरे भाई' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में एक-साथ काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2005 में शक्ति कपूर से जुड़े एक विवाद के चलते दोनों के रिश्ते खराब हो गए। शक्ति कपूर एक अंडरकवर रिपोर्टर, जो एक एक्ट्रेस बनने की चाह रखने वाली लड़की बनी हुई थी, से सेक्सुअल फेवर मांगते हुए दिखे थे। इस मामले के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आई।

सलमान खान पर शक्ति कपूर ने लगाए इल्जाम

कई वर्षों के बाद 2011 में, शक्ति कपूर बिग बॉस 5 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर आए। इस सीजन को सलमान खान और संजय दत्त होस्ट कर रहे थे। शो में सलमान ने कथित तौर पर शक्ति कपूर की इमेज पर कमेंट किया। इसके बाद दोनों में बहस हुई। इस बीच शक्ति कपूर ने सलमान खान पर औरतों को पीटने का आरोप लगाया।

शक्ति कपूर ने सलमान के साथ रिश्ते पर बात रखी

हाल ही में शक्ति कपूर ने पॉडकास्ट पावरफुल ह्यूमन्स से बातचीत में सलमान खान के साथ रिश्ते को लेकर कहा 'सब हैलो हैलो है अच्छे से। हमारे रिश्ते अच्छे हैं। मुझे किसी से कोई दिक्कत नहीं है।'

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि दोनों एक्टर्स के बीच 2011 में 'बिग बॉस 5' के दौरान विवाद हुआ। सलमान खान ने कथित तौर पर शो में शक्ति कपूर को नजरअंदाज कर दिया, जिससे उन्हें अपमानित महसूस हुआ। उस वक्त शक्ति कपूर ने कहा था 'सलमान खान को मुझसे माफी मांगनी चाहिए! सलमान ने कहा, 'बिग बॉस को मानना पड़ेगा! शक्ति कपूर जैसे लोगों को अपने घर बुलाया, हम तो कभी न बुलाएं!'

विवाद पर सलमान ने नहीं रखी राय

शो से बाहर आने के बाद शक्ति कपूर ने एक्स पर लिखा था 'सलमान खान भी बिग बॉस नाम के सबसे बड़े धोखे को नहीं बचा सके। वह ऐसे इंसान हैं, जो महिलाओं को पीटता है, शराब पीकर गाड़ी चलाता है और लोगों को कुचलता है, हिरणों का शिकार करता है। शर्म की बात है।' शक्ति कपूर के साथ व्यवहार पर सलमान खान ने कभी कोई बात नहीं कही।