कन्नौज के छिबरामऊ अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने बताया अवैध निर्माण

उप्र के कन्नौज जनपद के छिबरामऊ में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

कन्नौज के छिबरामऊ अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने बताया अवैध निर्माण
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद के छिबरामऊ में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आज शुक्रवार को प्रशासन और नगर पालिका की टीम बुलडोजर लेकर आरोपी के मकान पर पहुंची और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।

मामला छिबरामऊ के मोहल्ला इब्राहिम गंज पड़ाव का है, जहां आरोपी अमोल दीक्षित का मकान स्थित है। प्रशासन की ओर से मकान को अवैध निर्माण बताते हुए उसे गिराने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पालिका की टीम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया।

गौरतलब है कि दीपावली के दिन छिबरामऊ कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

हत्याकांड के बाद से ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही थी। शुक्रवार को प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बन गई।