ईश्वरनाथ वार्ड में सीसी रोड का शिलान्यास, नगर में दौड़ी विकास की लहर
नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह द्वारा रविवार को पूरे ईश्वरनाथ वार्ड में सीसी रोड का विधिवत शिलान्यास किया गया। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह द्वारा रविवार को पूरे ईश्वरनाथ वार्ड में सीसी रोड का विधिवत शिलान्यास किया गया। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।
करीब ₹40 लाख की लागत से बनने वाली इस सीसी रोड से वार्डवासियों को लंबे समय से हो रही सड़क समस्या से निजात मिलेगी। नगर पालिका प्रतापगढ़ द्वारा लगातार वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
शिलान्यास के मौके पर नगरवासियों में हर्ष का माहौल देखा गया। लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, पालिका के कर्मचारी, सभासदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Janmat News 
