Aaj Ka Rashifal: 2 जुलाई 2025 को किन राशियों की किस्मत देगी साथ? जानिए सभी 12 राशियों का हाल
2 जुलाई 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और समृद्धि लेकर आया है, तो कुछ के लिए सावधानी जरूरी है। ग्रहों की चाल के अनुसार जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा:

Aaj Ka Rashifal/जनमत न्यूज़ :- 2 जुलाई 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और समृद्धि लेकर आया है, तो कुछ के लिए सावधानी जरूरी है। ग्रहों की चाल के अनुसार जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा:
मेष (Aries)
आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और बुद्धि व ज्ञान में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ (Taurus)
शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भावुक निर्णयों से बचें। स्वास्थ्य सामान्य है। प्रेम और संतान पक्ष में संतुलन बनाए रखें। व्यापार की स्थिति उत्तम है। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन (Gemini)
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से लाभ संभव है। स्वास्थ्य व प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
कर्क (Cancer)
आज आपका पराक्रम फल देगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान से सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह (Leo)
धन लाभ होगा और पारिवारिक विस्तार के योग बनेंगे। वाणी पर संयम रखें। निवेश से फिलहाल बचें। स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार रहेगा। उपाय: गणेश जी को प्रणाम करें।
कन्या (Virgo)
आज सितारे आपके पक्ष में हैं। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। जीवन में सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। व्यापार में उन्नति होगी। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला (Libra)
मानसिक तनाव और खर्चों में वृद्धि की संभावना है। आंखों या सिर से जुड़ी समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है, पर व्यापार संतुलित रहेगा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज नए स्रोतों से आय के योग हैं। अतीत के प्रयासों का फल मिलेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों बेहतर रहेंगे। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
धनु (Sagittarius)
कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में मजबूती आएगी और पिता से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर (Capricorn)
भाग्य आज आपका साथ देगा। कार्यस्थल पर प्रगति और यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सभी क्षेत्रों में सफलता की संभावना है। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ (Aquarius)
थोड़ी सावधानी की जरूरत है। चोट या परेशानी की संभावना है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। हालांकि व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन (Pisces)
जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय – तीनों में उन्नति के योग हैं। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।