Aaj Ka Rashifal 30 September 2025 :आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बन रहा शुभ योग,
आज 30 सितंबर 2025 का राशिफल पढ़ें। जानें वैदिक पंचांग के अनुसार मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल। किसे मिलेगा धन लाभ, किसे करियर में तरक्की और किसे स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

Aaj Ka Rashifal 30 September 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 6:06 बजे तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज दुर्गा अष्टमी, सरस्वती पूजा, संधि पूजा, मासिक दुर्गाष्टमी, गंड मूल, शोभन योग और आडल योग बन रहे हैं। वहीं बुध और शुक्र की युति से दशांक योग बन रहा है। ऐसे में कई राशियों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी रहेगा। कुछ लोगों को यात्रा का अवसर मिल सकता है तो कुछ को रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का हाल—
मेष राशि
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
वृषभ राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। निवेश का सही समय है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशी देगी। यात्रा संभव है।
मिथुन राशि
आज सावधानी जरूरी है। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। पढ़ाई पर ध्यान दें और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।
कर्क राशि
करियर में तरक्की के योग हैं। बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार से सलाह लें। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा।
सिंह राशि
आत्मविश्वास और सफलता का दिन है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। परिवार संग समय बिताकर खुशी मिलेगी।
कन्या राशि
नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति संभव है। व्यवसाय में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
तुला राशि
आज धैर्य रखने की जरूरत है। मेहनत ज्यादा करनी होगी, परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे। परिवार में तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें।
वृश्चिक राशि
धन लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें।
धनु राशि
उत्साह और उन्नति का दिन है। व्यापारियों को लाभ होगा। विद्यार्थी मनचाही सफलता पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है।
कुंभ राशि
नए अवसर मिलेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार संग छोटी यात्रा संभव है।
मीन राशि
सकारात्मक दिन रहेगा। नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।