आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2025: मेष समेत इन 4 राशियों के लोग बचकर पार करें दिन, पढ़ें अपना भविष्यफल
Aaj ka Rashifal 24 October 2025: मेष, धनु, सिंह और कर्क राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल।
आज 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए सतर्कता भरा रहेगा, जबकि कई राशि वालों के लिए यह दिन नए अवसर लेकर आएगा। ग्रहों की स्थिति: गुरु कर्क राशि में हैं। केतु सिंह में, शुक्र कन्या में, सूर्य, बुध और मंगल तुला में हैं। चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। राहु कुंभ और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
आइए जानते हैं — आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा
मेष राशि (Aries)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। चोट या किसी परेशानी की संभावना है, इसलिए सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। हालांकि प्रेम और व्यापार में स्थितियां बेहतर रहेंगी।
उपाय: सूर्य देव को जल दें और लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष में सुधार होगा। नौकरी या व्यापार में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि (Gemini)
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और लाभ के योग बन रहे हैं।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि (Cancer)
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम और संतान के मामलों में मध्यम स्थिति रहेगी। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। व्यापार में प्रगति के संकेत हैं।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
गृह कलह की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और व्यापार दोनों मजबूत स्थिति में हैं।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि (Virgo)
पराक्रम बढ़ेगा। कार्यस्थल पर उन्नति के योग हैं। व्यापार में सफलता और लाभ की संभावना। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि (Libra)
धन आगमन के योग हैं। परिवार में वृद्धि और प्रसन्नता रहेगी। वाणी पर संयम रखें और निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम और व्यापार लाभदायक रहेंगे।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
भाग्य आपका साथ देगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन व्यापार और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
मन में चिंता और अज्ञात भय रहेगा। हालांकि प्रेम और व्यापार की स्थिति शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn)
आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने कार्यों से भी आर्थिक लाभ होगा। यात्रा और शुभ समाचार का योग है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में उन्नति होगी।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। पिता का साथ और सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
मीन राशि (Pisces)
भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा और धर्म-कर्म से लाभ होगा। प्रेम, संतान और व्यापार में वृद्धि के योग हैं। दिन कुल मिलाकर शुभ रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

Janmat News 
