मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सलोन में 318 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-विधियों के बीच कुल 318 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें विकास खंड सलोन के 70, छतोह के 90, डीह के 134, नगर पंचायत सलोन के 9, नसीराबाद के 6 और परशदेपुर के 9 जोड़े शामिल रहे।
रायबरेली/जनमत न्यूज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खंड सलोन के मिनी स्टेडियम में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सलोन विधायक अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-विधियों के बीच कुल 318 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें विकास खंड सलोन के 70, छतोह के 90, डीह के 134, नगर पंचायत सलोन के 9, नसीराबाद के 6 और परशदेपुर के 9 जोड़े शामिल रहे। मंच से मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता और विधायक अशोक कुमार ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
सरकारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक जोड़े को वस्त्र, आभूषण, चांदी की पायल-बिछिया, डिनर सेट, ट्रॉली बैग सहित विभिन्न उपहार प्रदान किए गए। समारोह में उपस्थित लोगों ने नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक अशोक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मान और परंपरा के साथ संपन्न हो सके। सामूहिक विवाह योजना इसी उद्देश्य को मूर्त रूप देने का सशक्त माध्यम है।

Janmat News 
