Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: चंद्र-शुक्र का संयोग बढ़ाएगा मन की चंचलता, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
21 अप्रैल 2026 का राशिफल पढ़ें। चंद्र-शुक्र संयोग से बढ़ेगी मानसिक चंचलता, जानें मेष, वृषभ, मिथुन सहित सभी राशियों का आज का भविष्यफल।
ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं। वहीं चंद्रमा और शुक्र वृषभ राशि में साथ हैं, जहां चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में स्थित होकर मंगल के प्रभाव में हैं। इस संयोग के कारण मन में चंचलता, आकर्षण और भावनात्मक उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं। ऐसे में संबंधों और निर्णयों में संयम रखने की जरूरत है। गुरु मिथुन, केतु सिंह, राहु कुंभ में हैं, जबकि बुध, मंगल और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी, आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 21 अप्रैल 2026 मंगलवार का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में निकटता और मधुरता बढ़ेगी। संतान से सुख मिलेगा और आपके निर्णय सटीक साबित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
उपाय: काली माता की पूजा करें।
वृषभ राशि
स्वभाव में सौम्यता आएगी, लेकिन मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। रिश्तों और काम में संतुलन बनाए रखें। प्रेम, संतान और व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
प्रेम संबंधों में हल्की नोकझोंक हो सकती है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी संभव है। व्यापार ठीक चलेगा, लेकिन निजी जीवन में तनाव रह सकता है।
उपाय: काली माता को प्रणाम करें।
कर्क राशि
आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यात्रा के योग हैं। प्रेम जीवन में गहराई आएगी। स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि
न्यायिक मामलों में सफलता मिल सकती है। करियर और व्यापार में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु रखें।
कन्या राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के संकेत हैं। प्रेम, संतान और व्यापार में अच्छा समय रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि
आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताने की जरूरत है। जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य और रिश्तों पर ध्यान दें, हालांकि व्यापार ठीक रहेगा।
उपाय: सफेद वस्तु रखें।
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी और करियर में स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन अंततः आपके पक्ष में स्थिति बनेगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों में अच्छी स्थिति रहेगी।
उपाय: हरी वस्तु रखें।
कुंभ राशि
घर, जमीन या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य संभव है। स्वास्थ्य और संबंधों में सकारात्मकता रहेगी।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
पराक्रम से सफलता मिलेगी। करियर और व्यापार में विस्तार होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा।
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और पीली वस्तु रखें।

Janmat News 
