चंदौली: GIC प्रकरण में फूटा छात्रों का गुस्सा, प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन
उप्र के चंदौली जनपद में GIC प्रकरण में छात्रों का आक्रोश फिर फूटा है। छात्र और अभिभावक इसको लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे हैं।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में GIC प्रकरण में छात्रों का आक्रोश फिर फूटा है। छात्र और अभिभावक इसको लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य पर छात्रों के मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप है। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर छात्र को सार्वजनिक मंच पर उठक-बैठक कराने का भी आरोप लगा है।
कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद 22 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से छात्र नाराज हैं। छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रधानाचार्य के निलंबन और पीड़ितों को न्याय की मांग की।
छात्रों ने प्रशासन को 48 घंटे का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। छात्र बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो 15 सितंबर को Gen - Z और Gen - Alpha आंदोलन होगा।
पीड़ित छात्र के पिता ने भी प्रधानाचार्य पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया। न्याय की मांग को लेकर छात्रों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। पूरा मामला चकिया स्थित आदित्य नारायण इंटर कॉलेज का है।




