सहारनपुर में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, ड्रोन कैमरों से रखी गई नजर

उप्र के सहारनपुर जनपद में जुमे की नमाज को लेकर सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जामा मस्जिद समेत शहर में जिन-जिन स्थानों पर जुमे की नमाज अदा की जाती है, वहां आरआरएफ और पीएसी के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

सहारनपुर में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, ड्रोन कैमरों से रखी गई नजर
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

​सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद में जुमे की नमाज को लेकर सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जामा मस्जिद समेत शहर में जिन-जिन स्थानों पर जुमे की नमाज अदा की जाती है, वहां आरआरएफ और पीएसी के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, एसएसपी सहारनपुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।