कन्नौज से दिल को छू लेने वाली खबर, फिल्म हनुमान अंश देखकर निकले बच्चों पर फूलों की बारिश
उप्र के कन्नौज जनपद से एक सुखद खबर सामने आ रही है। जनपद के छिबरामऊ में एक टॉकीज मंदिर बन गया। यहां फिल्म हनुमान अंश देखकर निकले बच्चों पर फूलों की बारिश की गई।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद से एक सुखद खबर सामने आ रही है। जनपद के छिबरामऊ में एक टॉकीज मंदिर बन गया। यहां फिल्म हनुमान अंश देखकर निकले बच्चों पर फूलों की बारिश की गई।
बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश छिबरामऊ में में देखकर निकले बच्चों पर फूल बरसे। हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे बचपन स्कूल के बच्चों का फूलों से भव्य स्वागत किया गया।
छिबरामऊ से यह दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। नन्हे मुन्ने बच्चे फिल्म देखकर टॉकीज से बाहर निकले तो शहरवासियों ने फूल बरसाए। कन्नौज जिले के छिबरामऊ में पहली बार लगी हनुमान अंश फिल्म को देखने स्कूली नन्हे मुन्ने बच्चे पहुंचे थे।




