Aaj Ka Rashifal 08 November 2025: मेष से मीन तक जानिए आज का राशिफल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: आज वृषभ में चंद्रमा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, कौन होगा लकी और किसे बरतनी होगी सावधानी।

Aaj Ka Rashifal 08 November 2025: मेष से मीन तक जानिए आज का राशिफल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 08 November 2025: आज शनिवार, 8 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति कुछ खास परिवर्तन लेकर आई है। चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि गुरु कर्क राशि में हैं। सूर्य और शुक्र तुला राशि में, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, राहु कुंभ में तथा शनि मीन राशि में गोचररत हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है—

मेष राशि (Aries)

आज पराक्रम और आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी और धनार्जन के नए अवसर बनेंगे। परिवार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। किसी भी नए निवेश से फिलहाल बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। प्रेम और संतान की स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ के योग हैं। उपाय: काली मां को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, इसलिए ध्यान रखें। बाकी मामलों में दिन शुभ रहेगा। प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

आज धन प्राप्ति के नए स्रोत खुलेंगे। पुराने स्रोतों से भी लाभ होगा। यात्राओं का योग बन रहा है। मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय संभव है। राजनीतिक लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब कुछ अनुकूल रहेगा। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन दोपहर के बाद आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। उपाय: गणेश जी को प्रणाम करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज विरोधियों पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ संभव है। उपाय: काली मां को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेम जीवन में तकरार से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

आज घरेलू तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में सफलता के योग हैं। उपाय: गणेश जी को प्रणाम करें।