Aaj ka Rashifal 4 September 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए दिन रहेगा लाभदायक

Aaj ka Rashifal 4 September 2025 :आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि में हो रहा है। मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा लाभदायक। जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल, करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर प्रभाव।

Aaj ka Rashifal 4 September 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए दिन रहेगा लाभदायक
Published By- A.K. Mishra

Aaj ka Rashifal 4 September 2025गुरुवार है। चंद्रमा का गोचर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से धनु राशि में हो रहा है। इसके प्रभाव से चंद्रमा और गुरु समसप्तक बन रहे हैं। साथ ही गुरु, शुक्र, बुध और मंगल का एक क्रम में होना शुभ योग बना रहा है। इस स्थिति में आज का दिन मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। इन जातकों को कार्यकुशलता और बुद्धि दोनों से लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से—

मेष राशि (Aries)

आज भाग्य आपका साथ देगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। विवेक से लिए गए निर्णय सबको प्रभावित करेंगे। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बड़ों से बातचीत करते समय वाणी मधुर रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज दिन लाभकारी रहेगा। बड़े लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। भाई-बहनों से मतभेद खत्म होंगे। लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात संभव है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

 मिथुन राशि (Gemini)

सूर्य और बुध का बुधादित्य योग आपके लिए शुभ है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं। आर्थिक निवेश का लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों में जीत संभव है।

कर्क राशि (Cancer)

जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। संतान के करियर से जुड़ी चिंता का हल मिलेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन खर्चीला साबित हो सकता है। विदेशी शिक्षा की इच्छा रखने वालों के लिए समय शुभ है। प्रेम जीवन में सरप्राइज मिल सकता है। बड़े निवेश से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संपत्ति सौदे में सावधानी रखें। कार्यस्थल पर अफवाहों से दूर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

चंद्रमा लाभ दे रहा है। परिवार और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

 वृश्चिक राशि (Scorpio)

भाग्य का साथ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। प्रॉपर्टी के कार्यों से लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। मेहनत से लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। प्रबंधन क्षमता का फायदा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

 मकर राशि (Capricorn)

पार्टनरशिप में काम करना फायदेमंद होगा। परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकता है। संतान से खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius)

लेन-देन में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी। मेहनत का मीठा फल मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज दिन शुभ रहेगा। शिक्षा और योजनाओं से लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। जोखिम से बचें। हड्डियों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।