संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान- बाबरी मस्जिद को तोड़ा, तब पुलिस ने कारसेवकों पर चलाई गोली
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राम मंदिर और कारसेवकों पर गोली चलाए जाने के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी कारसेवकों पर गोली चलाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राम मंदिर और कारसेवकों पर गोली चलाए जाने के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी कारसेवकों पर गोली चलाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि जब कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद को तोड़ने का काम किया, तब पुलिस ने मजबूर होकर गोली चलाई। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी मंदिर पर मुस्लिम समाज के लोग अतिक्रमण करते तो पुलिस क्या करती?
वहीं, अखिलेश यादव के अयोध्या जाने और राम मंदिर को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कारसेवकों पर गोली चलाए जाने को सही ठहराते हुए कहा कि जब कानून व्यवस्था तोड़ने का कोई काम होगा तो सरकार अपना काम करती है। जब कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद को तोड़ने का काम किया तो पुलिस ने मजबूर होकर गोली चलाई,
उन्होंने आगे कहा अगर मस्जिद के ऊपर हिंदू समाज के लोग अतिक्रमण करेंगे तो क्या होगा? कानून तो सभी पर लागू होता है, तो जब मस्जिद पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो रोकने के लिए पुलिस ने लाठी-गोली चलाई। तब सपा की सरकार थी तो इसमें क्या गलत है? हमारी मस्जिद पर क्यों अटैक हमला किया, धार्मिक स्थल पर हमला क्यों किया गया



