AMU हॉस्टल के छात्र के कमरे में पुलिस ने दी दबिश; पिस्टल-मैगजीन, गोली समेत नकली नोट बरामद

उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना क्वारसी क्षेत्र इलाके में 06 अप्रैल को एफएम टॉवर के पास हुए झगड़े के बाद फायरिंग हुई थी।

AMU हॉस्टल के छात्र के कमरे में पुलिस ने दी दबिश; पिस्टल-मैगजीन, गोली समेत नकली नोट बरामद
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना क्वारसी क्षेत्र इलाके में 06 अप्रैल को एफएम टॉवर के पास हुए झगड़े के बाद फायरिंग हुई थी। वही मंगलवार की देर सुबह हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की गई थी।

पूछताछ के बाद इसी सिलसिले में पुलिस ने AMU के छात्र शहबाज उर्फ छोटू की तलाश में सर जियाउद्दीन हॉस्टल के कमरे पर दबिश दी गई, जहाँ फरार आरोपी छात्र के कमरे से 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन,15 बोर के 4 खोखे 9 एमएम की चली हुई गोली और नकली नोट समेत एक नाम पर दो फर्जी मार्कशीट और दो नामांकन संख्या के पत्र बरामद किए।

वही आरोपी छात्र पुलिस की दबिश के दौरान मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की मौजूदगी में कमरे को सील कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस नें सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अनूपशहर रोड स्थित एफएम टॉवर के पास एक्वा वाटर पार्क में शादी समारोह के बाहर सड़क पर गाड़ी आगे-पीछे करने के विवाद में बुजुर्ग शाहिद अली का एएमयू छात्र व उनके साथियों के साथ झगड़ा हो गया।

यहां एएमयू छात्रों ने उनके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की गई।सूचना पर मौके पर पहुंची नगला पटवारी चौकी पुलिस को देखकर हमलावर पक्ष भाग गए थे।

इस घटना में मूल रूप से जिला बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी और एएमयू के सुलेमान हॉल में रह रहे अशरफ, एफएम टावर निवासी फैसल, व मो।साकिब समेत इनके करीब आधा दर्जन साथी शामिल थे।

एएमयू छात्रों के गुट ने मंगलवार तड़के 4:30 बजे फिर थाना क्वार्सी इलाके में आशियाना ग्रीन सोसाइटी के बाहर हमला कर दिया और शाहिद अली के मकान पर फायरिंग की गईं। जहां पुलिस नें  इस मामले में अपनी तरफ से थाने पर रिपोर्ट दर्ज की और नामजद आरोपी अशरफ, फैसल व मो।शाकिब को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की गई।

पुलिस पूछताछ और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से एक अन्य आरोपी की पहचान एएमयू में एमसीए द्वितीय वर्ष के छात्र शहबाज उर्फ छोटू के रूप में हुई।

पुलिस ने जब उसके विषय में जानकारी कि तो पता चला कि आरोपी छात्र मूल रूप से शहंशाहबाद का रहने वाला है। जोकि एएमयू के एसजैड हॉल में अवैध रूप से रहता है। इस जानकारी पर पुलिस ने एएमयू प्रॉक्टर टीम को साथ लेकर एसजैड हॉल में आरोपी छात्र की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी गईं।

जब एसपी सिटी आदित्य बंसल, सीओ तृतीय सर्वम सिंह की अगुवाई में थाना क्वार्सी व सिविल लाइंस पुलिस ने एसजैड हॉल के कमरे में जहां शहबाज रहता है। उस कमरें की तलाशी ली तो  यहां मिले कारतूस और अन्य सामान को देख पुलिस की आंखे भी फटी की फटी रह गईं।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ नीरज सिंह जादौन का कहना है कि 7 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4:00 बजे थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक नकाबपोश बदमाश द्वारा एक मकान के बाहर फायरिंग की गई थी।

इस संबंध में पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था और इसी क्रम में थाना क्वारसी पुलिस द्वारा  विवेचना की जा रही थी। जहां आरोपी की पहचान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र शहबाज के रूप में हुई।इस पर जब पुलिस नें एएमयु के एसजैड हॉल के कमरे में कमरें की तलाशी ली।

पुलिस नें उसके कमरें से दो 32 बोर की पिस्टल की मैगजीन,315 व 312 बोर के कारतूस समेत नकली नोट व फर्जी मार्कशीट, लेपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किए गए है।जहां आरोपी छात्र के कमरे से मिले फर्जी दस्तावेज सहित उसके मोबाइल फोन की सीडीआर समेत लैपटॉप और अन्य सामग्री की पुलिस द्वारा गहनता से  जांच की जा रही है।

वही आरोपी छात्र शहबाज नें कई फर्जी डॉक्यूमेंट बना रखे हैं। जिनकी भी जांच की जा रही है। इसके खिलाफ अलीगढ़ के अलग-अलग थानो में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है।जिसको पुलिस द्वारा तलाश करते हुए जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।