चंदौली: कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, ईंट से सिर पर हमला; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के चंदौली जनपद में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में ईंट से सिर पर हमला करने की खबर सामने आ रही है। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी इलाके का है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में ईंट से सिर पर हमला करने की खबर सामने आ रही है। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी इलाके का है।
मिली जानकारी के अनुसार कूड़ा-कचरा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद दीपक जायसवाल के सिर पर ईंट से कई बार वार किया गया।
घायल ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग अस्पताल पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।







