अलीगढ़: हिंदू मुस्लिम के बीच विवाद, शराब पीने को लेकर जमकर हुई मारपीट; पहुंची इलाका पुलिस

उप्र के अलीगढ़ जनपद में हिंदू मुस्लिम के बीच विवाद होने की खबर सामने आ रही है। शराब पीने को लेकर दोनों समुदायों के बीच विवाद हुआ है।

अलीगढ़: हिंदू मुस्लिम के बीच विवाद, शराब पीने को लेकर जमकर हुई मारपीट; पहुंची इलाका पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में हिंदू मुस्लिम के बीच विवाद होने की खबर सामने आ रही है। शराब पीने को लेकर दोनों समुदायों के बीच विवाद हुआ है।

प्राप्त समाचार के अनुसार अलीगढ़ के डिग्सी गांव में हिंदू मुस्लिम के बीच विवाद हुआ है। शराब पीने को लेकर दोनों समुदायों के बीच जमकर विवाद हुआ है।

विवाद में दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

घटना अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के डिग्सी गांव की है। मारपीट के बाद फायरिंग की गई है। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंची। गांव में बड़ी तादात में पुलिस मौजूद है।