उरई में बारिश के चलते त्रिपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, श्मशान घाट पर नहीं थी समुचित व्यवस्था

उप्र के उरई जिले के कदौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौरेजपुर में एक बेहद भावुक और दर्दनाक घटना सामने आई।

उरई में बारिश के चलते  त्रिपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, श्मशान घाट पर नहीं थी समुचित व्यवस्था
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जिले के कदौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौरेजपुर में एक बेहद भावुक और दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी देवेंद्र पाल (36) पुत्र सियाराम पाल का बीमारी के चलते गुजरात के पालनपुर स्थित एक सरकारी अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए गुजरात में पेंटिंग का कार्य करते थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

बुधवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि गांव में श्मशान घाट की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी बारिश के बीच परिजनों को त्रिपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।

ये है ग्रामीण विकास। बड़े बड़े वायदे करने वालों को शर्म आनी चाहिए कि जिस स्थान पर दुनिया के सभी इंसानों को जाना है वहां भी एक छत नहीं बनवा सके ये कार्य वैसे को प्रधान ही करवा सकता था लेकिन उन्होंने भी कभी नहीं सोचा कि हम भी एक दिन इसी स्थान पर आयेंगे।

देवेंद्र पाल अपने पीछे छह वर्षीय बेटे और चार वर्षीय बेटी सहित परिवार को छोड़ गए हैं। पिता के असमय निधन से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

इस दुखद अवसर पर गुलजारी पाल, सियाराम पाल, बालकिशन, अभिलाख, गोविंद, कृष्ण कुमार (पूर्व प्रधान), सोबरन पाल, प्रमोद कोटेदार, नरपाल पाल सहित अनेक ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।