भदोही नगरपालिका का भ्रष्टाचार उजागर, एक दिन की बारिश में शहर जलमग्न
उप्र के भदोही नगरपालिका का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। साफ सफाई के नाम पर करोड़ो खर्च होने के बाद भी जलमग्न भदोही शहर हो गया है। मूलभूत सेवाए बाधित है और जनजीवन अस्त व्यस्त है।
भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही नगरपालिका का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। साफ सफाई के नाम पर करोड़ो खर्च होने के बाद भी जलमग्न भदोही शहर हो गया है। मूलभूत सेवाए बाधित है और जनजीवन अस्त व्यस्त है।
एक दिन की बारिश में महाराजा बलवन्त सिंह चिकित्सालय जलमग्न हो गया है। भदोही नाम वदलने के साथ साथ विकास का सच सामने आ गया है। सरकारी धन का बन्दरवाट करते अधिकारी व नगर अध्यक्ष व ठेकेदार भ्रष्टाचार का ज्वलन्त उदाहरण बन गए हैं।
हर वर्ष नाले की सफाई कराई जाने के नाम पर धन निकलता है। नये नाले के लिए टेण्डर भी होता है। नाले का शिलान्यास चेयरमैन के पति करते भी हैं लेकी भदोही जलमग्न रहती है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के भदोही आते है निरीक्षण की फाइले ठीक-ठाक कर पेश कर दी जाती हैं जबकि जमीनी हकिकत कुछ और ही है। जैसे एक दिन की ही बारिश ने सच उजागर कर दिया। ऐसे मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी वोलने को तैयार नही है।


