चंदौली: मामूली कहासुनी में दबंग ने चार युवकों को मारी गोली, गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती
उप्र के चंदौली जनपद में मामूली कहासुनी में दबंग ने चार लोगों को गोली मार दी। सभी चारों घायल युवकों को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में मामूली कहासुनी में दबंग ने चार लोगों को गोली मार दी। सभी चारों घायल युवकों को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया।
बीती रात हुई यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास की है। प्राप्त समाचार के अनुसार वाराणसी चंदौली रिंग रोड के समीप मामूली कहासुनी के दौरान मनबढ़ व्यक्ति ने चार लोगों को गोली मार दी। आनन फानन में सभी चारों घायल युवकों को वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।
जहां घायल हुए सोनू यादव, रामकुमार यादव, अक्षय यादव और कृष्णा यादव की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दबंग सूर्य प्रकाश सिंह मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
सभी घायल मुगलसराय कोतवाली के छेमिया गांव के रहने वाले हैं। सीओ सहित कई थाने की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है। रूपये के लेनदेन का विवाद भी सामने आ रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Janmat News 
