अयोध्या विधानसभा से पवन पांडे सपा प्रत्याशी घोषित, पदाधिकारियों ने प्रथम आगमन पर किया भव्य स्वागत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा तेज नारायण पांडे ‘पवन’ को अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर जनपद में खुशी की लहर है।

अयोध्या विधानसभा से पवन पांडे सपा प्रत्याशी घोषित, पदाधिकारियों ने प्रथम आगमन पर किया भव्य स्वागत
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा तेज नारायण पांडे ‘पवन’ को अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर जनपद में खुशी की लहर है।

घोषणा के बाद महानगर में प्रथम आगमन पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामिद जाफर मीसम के नेतृत्व में लोहिया भवन स्थित सपा कार्यालय पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

तेज नारायण पांडे पवन ने कहा, अयोध्या की जनता 2027 में सपा को जिताकर भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाएगी और अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएगी।उन्होंने अयोध्या की पांचों सीटें जीतने का दावा किया।

पवन पांडे ने कहा PDA ही प्रभु श्री राम की सेना है और इस बार राम जी की सेना और समाजवाद की सेना मिलकर भाजपा सरकार को प्रदेश से विदा कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।

वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर तंज कसते हुए कहा जिनका होमगार्ड नहीं सुनता हम क्यों सुनें। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए कहा सिराथू से हारे हुए हैं, कृपा पर स्टूल मिला है संभल कर रखें नहीं तो टूट कर गिर जाएंगे।