औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 2 की मौत 3 घायल

उप्र के औरैया जनपद के अछल्दा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। खड़े ट्रक में कार के पीछे से टकरा जाने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए।

औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 2 की मौत 3 घायल
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के अछल्दा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। खड़े ट्रक में कार के पीछे से टकरा जाने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए।

गाड़ी संख्या यूपी 75 AA 0023 स्विफ्ट डिजायर से मोहम्मद जमाल पुत्र मोहम्मद इकबाल उम्र 50 वर्ष, मोहम्मद फिरोज उम्र 45 वर्ष, शकीला बानो पत्नी सहजाद अली उम्र 62 वर्ष, रेहाना बानो पत्नी शकील अली उम्र 45 वर्ष और ताहिरा बानो पुत्री मासूम अली उम्र 8 वर्ष निवासी उन्नाव गेट चौकी के पास, झांसी से बरेली उर्स में शामिल होने जा रहे थे।

तभी अछल्दा थाना क्षेत्र के ईटैली चौकी अंतर्गत किलोमीटर संख्या 277.9 पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे  डायल 112,यूपीडा अधिकारी, कुदरकोट थाना प्रभारी और ईटैली चौकी प्रभारी विपिन पाल ने घायलों को कार से निकालकर यूपीडा की एम्बुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मोहम्मद जमाल पुत्र मोहम्मद इकबाल उम्र 50 वर्ष और शकीला बानो पत्नी शहजाद अली उम्र 62 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। 

मोहम्मद फिरोज उम्र 45 वर्ष की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं रेहाना बानो और ताहिरा बानो को मामूली चोटें आई हैं।

सैफई अस्पताल पहुंचे यूपीडा के सीएसओ विजय सिंह ने मौके पर जाकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि हादसे में मोहम्मद जमाल व शकीला बानो की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।