फतेहपुर: पुलिस व शातिर चोरों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; 8 अन्य गिरफ्तार

उप्र के फतेहपुर में जनपद में पुलिस व शातिर बकरी चोरों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। मुठभेड़ के दौरान शातिर अभियुक्त लवलेश निषाद के पैर में गोली लगी है।

फतेहपुर: पुलिस व शातिर चोरों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; 8 अन्य गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में पुलिस व शातिर बकरी चोरों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। मुठभेड़ के दौरान शातिर अभियुक्त लवलेश निषाद के पैर में गोली लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अन्य 8 अभियुक्तों को भी घेराबंदी कर पकड़ा है।  आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस 3 चार पहिया वाहन, कैश, 10 मोबाईल व 6 बकरी/बकरा बरामद किए गए हैं।

घायल अभियुक्त के विरुद्ध कई जनपदों में मुकदमें दर्ज हैं। यह मुठभेड़ जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर तिराहे के समीप हुई है।