7 एपिसोड वाली नई वेब सीरीज OTT पर बनी टॉपर, मस्ट वॉच है सरकारी स्कूली ड्रामा थ्रिलर
ओटीटी पर लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज देखना सिनेप्रेमियों को काफी पसंद आता है। हाल ही में ओटीटी पर एक ऐसी ही मोस्ट अवेटेड सीरीज को रिलीज किया गया है, जिसने आते ही कि दर्शकों के दिलों को जीत लिया है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। ओटीटी पर लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज देखना सिनेप्रेमियों को काफी पसंद आता है। हाल ही में ओटीटी पर एक ऐसी ही मोस्ट अवेटेड सीरीज को रिलीज किया गया है, जिसने आते ही कि दर्शकों के दिलों को जीत लिया है।
अपनी कॉमेडी से भरपूर कहानी के चलते इस वेब सीरीज की चर्चा हर तरफ हो रही है। जिसकी वजह से जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 7 एपिसोड वाली इस सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, वहां पर वह नंबर-1 के स्थान पर ट्रेंड कर रही है।
इस सीरीज ने जीता जनता का दिल
भारत के सबसे चर्चित ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में बात की जाए तो उसमें नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो का नाम शामिल होता है। हर वीकेंड इन दोनों की प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक सीरीज और फिल्म को रिलीज किया जाता है।
फिलहाल यहां बात प्राइम वीडियो के बारे में की जा रही है, जिस पर एक 7 एपिसोड वाली नई सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। इस वेब सीरीज का नाम है- आदर्श बाल विद्यालय (Adarsh Baal Vidyalaya)। जी हां अभिनेता के के मेनन स्टारर ड्रामा कॉमेडी सीरीज ने जनता का दिल जीत लिया है।
इसी वजह से ये सीरीज फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर नंबर-1 की कुर्सी पर ट्रेंड कर रही है। बात की जाए सीरीज के जॉनर के बारे में तो ये इसके टाइटल से साफ पता चलता है कि यह एक स्कूली ड्रामा थ्रिलर है।
आदर्श बाल विद्यालय में दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की कहानी को दिखाया गया है, जहां का स्टूडेंट्स काफी उत्पाती हैं। इस स्कूल के एक हेड मास्टर हैं, जिनकी बच्चों के साथ काफी बनती है।
स्कूल का प्रिंसिपल उस हेडमास्टर को ये जानकारी देता है कि अगर 10वीं की कक्षा का रिजल्ट अच्छा जाएगा तो तुमको कैम्ब्रिज जाने का मौका मिलेगा। बस इसी के इर्द-गिर्द पूरी सीरीज की स्टोरी घूमती है।
आदर्श बाल विद्यालय की IMDB रेटिंग
के के मेनन की लेटेस्ट वेब सीरीज आदर्श बाल विद्यालय एक मस्ट वॉच सीरीज बन गई है। इसका अंदाजा आप वेब सीरीज की IMDB रेटिंग को देखकर आसानी से लगा सकते हैं, जो फिलहाल 8.3/10 है।


