अयोध्या में क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, अवध प्रीमियर लीग और हम हैं सुपरस्टार का ऐलान

उप्र के अयोध्या जनपद के भीखापुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जे.एस.आर. ग्रुप ऑफ कंपनी एंड वेलफेयर ने 'अवध प्रीमियर लीग' क्रिकेट टूर्नामेंट और 'हम हैं सुपरस्टार' सांस्कृतिक कार्यक्रम की घोषणा की।

अयोध्या में क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, अवध प्रीमियर लीग और हम हैं सुपरस्टार का ऐलान
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के भीखापुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जे.एस.आर. ग्रुप ऑफ कंपनी एंड वेलफेयर ने 'अवध प्रीमियर लीग' क्रिकेट टूर्नामेंट और 'हम हैं सुपरस्टार' सांस्कृतिक कार्यक्रम की घोषणा की।

आयोजन समिति के प्रमुख डॉ. अरविंद मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए होगी तथा 12 वर्ष से 45  वर्ष आयु के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण अक्टूबर तक चलेगा, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ट्रायल होंगे और नवंबर से प्रतियोगिता शुरू होगी।

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, नकद पुरस्कार और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को आगे बढ़ने का अवसर भी दिया जाएगा। आयोजकों ने युवाओं से इस मंच का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा को नई पहचान दिलाने की अपील किया।