सहारनपुर: SSP के निर्देश पर चला अभियान, देवबंद में सरकारी कार्य में बाधा मामले में चार गिरफ्तार

उप्र के सहारनपुर जनपद के देवबंद में विद्युत विभाग की टीम के साथ सरकारी कार्य के दौरान कथित रूप से अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा और बलवा करने के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सहारनपुर: SSP के निर्देश पर चला अभियान, देवबंद में सरकारी कार्य में बाधा मामले में चार गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के देवबंद में विद्युत विभाग की टीम के साथ सरकारी कार्य के दौरान कथित रूप से अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा और बलवा करने के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को अवर अभियंता विष्णु कोठारी की तहरीर पर थाना देवबंद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में चार नामजद आरोपियों समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत 15 सितंबर को देवबंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला किला से सुफियान, शाहबाज, मोहम्मद खालिद अंसारी और फैजूल हसन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।