अयोध्या में सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन, राष्ट्र कल्याण व विश्व शांति की कामना
उप्र के अयोध्या जनपद के दर्शन नगर क्षेत्र के दादेरा गांव स्थित तुलसी पारा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के दर्शन नगर क्षेत्र के दादेरा गांव स्थित तुलसी पारा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया और महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक विनोद जायसवाल ने कहा कि सुंदरकांड पाठ का आयोजन राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति, सुख-समृद्धि और सामाजिक एकता की कामना को लेकर किया गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें देश के विकास और तरक्की के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। इसी भावना के साथ धार्मिक आयोजन के माध्यम से राष्ट्र की खुशहाली, समाज में एकता, संपन्नता और समरसता की कामना की गई है।
उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि सभी भक्तों और उनके परिवारों पर सदैव भगवान हनुमान की कृपा बनी रहे तथा सभी लोग सुखी और प्रसन्न रहें। इसी भाव के साथ सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए धार्मिक आयोजन का लाभ उठाया।




