अयोध्या: ठंड के चलते राममंदिर गर्भगृह मे लगाया गया हीटर, रामलला को पहनाए गए गर्म कपड़े
उत्तर प्रदेश राम नगरी अयोध्या में शीत लहर के साथ कोहरे की सफेद चादर ने तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ला दिया है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश राम नगरी अयोध्या में शीत लहर के साथ कोहरे की सफेद चादर ने तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ला दिया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए मठ मंदिरों में भगवान को ठंड से बचाने के उपाय किए जा रहे है। राम जन्मभूमि राम लला के दरबार में चारों भाइयों सहित बालक राम को ठंड से बचने के लिए भोर के वक्त गुनगुने पानी से स्नान कराया जा रहा है।
गर्भगृह में हीटर लगाया गया है। भगवान को गर्म कपड़े पहनाए जा रहे है। यही नहीं भगवान के शयन के लिए गर्म मुलायम गद्दे, और मखमली जयपुरी रजाई उढ़ाई जा रही है। भोग में भगवान को तिल से बने भोग अर्पित किए जा रहे है।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कर्मकांडी विद्वान दुर्गा प्रसाद शास्त्री का कहना है कि राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान आठ वर्ष के बालक के रूप में विराजमान है। जैसे एक बालक को सर्दी और गर्मी में अलग अलग व्यवस्थाएं चाहिए वैसी ही व्यवस्था बालक राम और रामलला चारों भाइयों के लिए किया गया है।
यही व्यवस्था अन्य मंदिरों में भी देखने को मिल रही है। राम बल्लभा कुंज मंदिर में भगवान को गर्म कपड़े पहनाए गए है। भगवान को शाल उढ़ाया जा रहा है। वही भगवान को भोग में गर्म वस्तुओं को अर्पित किया जा रहा है।

Janmat News 
