बहराइच भाजपा विधायक का विवादित फरमान, गैर-पदाधिकारी मुस्लिम के वाहनों से हटेगा बीजेपी का झंडा

बहराइच से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह का एक विवादित बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक ने निर्देश देते हुए कहा है कि जो मुस्लिम भाजपा में पदाधिकारी नहीं हैं, उनके वाहनों से बीजेपी का झंडा उतरवाया जाए।

बहराइच भाजपा विधायक का विवादित फरमान, गैर-पदाधिकारी मुस्लिम के वाहनों से हटेगा बीजेपी का झंडा
REPORTED BY - RIZWAN KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बहराइच/जनमत न्यूज। बहराइच से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह का एक विवादित बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक ने निर्देश देते हुए कहा है कि जो मुस्लिम भाजपा में पदाधिकारी नहीं हैं, उनके वाहनों से बीजेपी का झंडा उतरवाया जाए। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

वायरल वीडियो में सुरेश्वर सिंह स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि केवल वे ही मुस्लिम पार्टी का झंडा वाहन पर लगा सकते हैं जो भाजपा में किसी पद पर हों। गैर-पदाधिकारी मुस्लिम यदि झंडा लगाए पाए गए तो उनके खिलाफ जांच की जाएगी और झंडा उतरवाया जाएगा।

विधायक के इस बयान ने सियासी बहस को हवा दे दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पार्टी के झंडे का इस्तेमाल केवल पदाधिकारियों तक सीमित होना चाहिए, या फिर किसी भी समर्थक को इसकी अनुमति है? वहीं, विपक्षी दलों ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए आलोचना शुरू कर दी है।

हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मामले की जानकारी आलाकमान तक पहुंचा दी गई है और आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।