चंदौली में आजाद अधिकार सेना ने खोला मोर्चा, आम जनता के अधिकारों की लड़ेगी लड़ाई
उप्र के चंदौली जनपद में आम जनता के अधिकार, सम्मान और न्याय की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से आजाद अधिकार सेना द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में आम जनता के अधिकार, सम्मान और न्याय की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से आजाद अधिकार सेना द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर के संदेश के अनुरूप संगठन जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।
प्रेस वार्ता में जिले की मूलभूत समस्याओं, बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ किसानों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। सिंचाई व्यवस्था, नहरों की सफाई और फसल नुकसान के मामलों में उचित कार्रवाई की मांग भी उठाई जाएगी।
संगठन का कहना है कि गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़े, महिलाओं और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाई जाएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने, आवास, पेंशन, राशन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को भी प्रमुखता से रखा जाएगा।
इसके अलावा प्रशासनिक लापरवाही, भ्रष्टाचार और मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों को संबंधित विभागों और जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंचाने की बात कही गई है।
प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाएगा।
मौके पर कौशलेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, आकाश सिंह विपिन सिंह, गुल्लू राय, योगेन्द्र राय, आयुष कुमार सिंह, मनीष सिंह, नीतीश सिंह, सोनू सिंह, मिथिलेश सिंह, विकास सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।




