सहारनपुर: युवक को बांधकर मारपीट करने और पैसे वसूली का आरोप, मुकदमा दर्ज; एक आरोपी गिरफ्तार

उप्र के सहारनपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में एक युवक को बांधकर मारपीट करने और उससे पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

सहारनपुर: युवक को बांधकर मारपीट करने और पैसे वसूली का आरोप, मुकदमा दर्ज; एक आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट  

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में एक युवक को बांधकर मारपीट करने और उससे पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान शहजाद पुत्र इलियास, निवासी मिर्जापुर पोल के रूप में हुई है। आरोप है कि शहजाद एक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था, जिसकी जानकारी महिला के पति और परिजनों को हो गई। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और कुछ पैसे लिए गए।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस के मुताबिक, उनकी गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।