फतेहपुर: रोडवेज बस में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उप्र के फतेहपुर जनपद में रोडवेज बस में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना फतेहपुर से बिंदकी जहानाबाद का बताया जा रहा है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में रोडवेज बस में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना फतेहपुर से बिंदकी जहानाबाद का बताया जा रहा है।
दरअसल, सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ जिसमे दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। देखते देखते महिलाएं मारपीट पर आमादा हो गईं जिससे हड़कंप मच गया। दोनों महिलाओं के बीच बस के अंदर ही जमकर हाथापाई हुई।
बस में मौजूद किसी यात्री ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यात्रियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। रोडवेज बसों में इस तरह की घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


