फर्रुखाबाद: सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ही लोग मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़े।

फर्रुखाबाद: सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ही लोग मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़े। भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। लोगों ने बेलपत्रों और भांग-धतूरे आदि से महादेव का अभिषेक किया।

भोलेनाथ के सामने अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सुबह 4 बजे से ही बड़ी संख्या में महिलाएं और भक्तगण फूल, दूध, बेलपत्र आदि लेकर मंदिर पहुंचने लगे। जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग व युवा भी शामिल थे।

शिवालयों में भगवान शिव का दूध, जल आदि से अभिषेक किया गया। इस दौरान ओम नमः शिवाय के जयकारे से शिवालय गूंजते रहे। भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन कर आर्शीवाद का लाभ लिया।

सावन में पूरे महीने भर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना होती है। महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी नें बताया कि भगवान शिव की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामना पूरी होती है।

भगवान शिव का जल, दूध, नैवेद्य से अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव को विषैले पुष्प प्रिय हैं, इसलिए धतुरा, मदार व बेलपत्र आदि भगवान शिव को अर्पण करते है। मन्दिरों के बाहर पुलिस की भी चाक-चौबंद व्यवस्था रही।