25 जुलाई का राशिफल: मिथुन समेत कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: मिथुन, सिंह, तुला समेत सभी 12 राशियों का राशिफल। जानें प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य और धन के योग। उपाय और ग्रहों की स्थिति भी पढ़ें।

25 जुलाई का राशिफल: आज के ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए हलचल और बदलाव लेकर आई है। शुक्र वृषभ में, गुरु मिथुन में, जबकि चंद्रमा, सूर्य और बुध कर्क राशि में स्थित हैं। मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस खगोलीय संयोजन का प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग पड़ेगा।
मेष:
घरेलू परेशानियां आज दिनभर तनाव का कारण बन सकती हैं। संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना में अड़चनें आ सकती हैं। मां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ:
आपकी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य में नाक, कान या गले की समस्या हो सकती है। व्यवसाय में रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन:
आज वित्तीय लेन-देन में सतर्क रहें, जोखिम से बचें। गले या मुंह से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान को लेकर थोड़ी दूरी संभव है।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कर्क:
मानसिक थकान या निराशा का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन प्रेम और व्यापार की स्थिति संतुलित है।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह:
अत्यधिक खर्च और साझेदारी में समस्या सामने आ सकती है। सिरदर्द या आंखों में परेशानी हो सकती है। प्रेम-संबंध अच्छे रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु पास में रखें।
कन्या:
आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा में लाभ नहीं मिलेगा और कोई नकारात्मक खबर मिल सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।
तुला:
व्यवसाय में अनिश्चितता बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। पिता और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक:
सम्मान को ठेस लग सकती है। यात्राओं से बचें और धार्मिक मामलों में संतुलन रखें। व्यापार ठीक रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास में रखें।
धनु:
आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। चोट या विवाद में फंसने की आशंका है। स्वास्थ्य व प्रेम की स्थिति सामान्य और व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।
मकर:
स्वास्थ्य और जीवनसाथी दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति अनुकूल है।
उपाय: मां काली को नमन करें।
कुंभ:
शत्रु पर विजय मिलेगी लेकिन कामों में बाधाएं भी रहेंगी। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन:
बच्चों की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें और महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें।
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।