अयोध्या में 26 सितंबर को आयोजित होगा PDA व्यापारी सम्मेलन, पूरे मंडल से व्यापारी होंगे शामिल
उप्र के अयोध्या जनपद में 26 सितंबर को PDA व्यापारी सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में पूरे मंडल से व्यापारी शामिल होंगे।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में 26 सितंबर को PDA व्यापारी सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में पूरे मंडल से व्यापारी शामिल होंगे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (व्यापार सभा) जगन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल भी सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर सपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी।
राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पांडे उर्फ बबलू पंडित ने व्यापारियों के मुद्दे उठाए। महानगर अध्यक्ष शक्ति जायसवाल ने भी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
सपा नेताओं का दावा है कि GST, ऑनलाइन व्यापार और टैक्स के बोझ से व्यापारी परेशान हैं। सपा नेताओं ने दावा किया कि व्यापारी 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए सपा के साथ खड़े होंगे।



