मुजफ्फरनगर: नाबालिग से गलत काम करने का आरोपी गिरफ्तार, आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा स्थित मदरसे में पढ़ने वाले एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित तौर पर गलत काम किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अब्दुल अहमद पुत्र आबिद, निवासी ग्राम बिहारी थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा स्थित मदरसे में पढ़ने वाले एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित तौर पर गलत काम किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अब्दुल अहमद पुत्र आबिद, निवासी ग्राम बिहारी थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नाबालिग के साथ करीब दो माह से गलत हरकत की जा रही थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि मामले की जानकारी मदरसे से जुड़े जिम्मेदार व्यक्ति को दी गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण उसकी पहचान और उससे संबंधित निजी जानकारी गोपनीय रखी गई है। पुलिस मामले में साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। आरोपों की अंतिम स्थिति न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।



