मिर्ज़ापुर में लगातार बरसात के कारण हादसा, मकान की छत का एक हिस्सा अचानक ढहा; 5 लोग घायल

प्र के मिर्जापुर जनपद में चक्रवात के प्रभाव के कारण पिछले 24 घण्टो से लागतार हो रही बरसात के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बरसात के कारण पुराने पक्के मकान की छत गिरने की वजह से 5 लोग घायल हो गये।

मिर्ज़ापुर में लगातार बरसात के कारण हादसा, मकान की छत का एक हिस्सा अचानक ढहा; 5 लोग घायल
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट  

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद में चक्रवात के प्रभाव के कारण पिछले 24 घण्टो से लागतार हो रही बरसात के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बरसात के कारण पुराने पक्के मकान की छत गिरने की वजह से 5 लोग घायल हो गये।

हादसा कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी दसमी मोहल्ले का है जहाँ पर विक्की सोनकर अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। भोर में भतीजा अंश उन्हें कमरे में जगाने पहुचा था। तभी अचानक पक्के मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया।

जिसकी वजह से कमरे में मौजूद 5 लोग घायल हो गये। हादसे में विक्की सोनकर उनकी पत्नी अनिता सोनकर बेटे रुद्र और गौरव। भतीजा अंश घायल हो गये। जिनमे अनिता सोनकर की हालत गंभीर है जिन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर का दिया गया है।

विक्की सोनकर का कहना है अचानक 18 साल पुराने बने पक्के मकान की छत ढह गयी।कुल पांच लोग घायल हो गये है।हमारी पत्नी को ज्यादा चोट आयी है उन्हें रेफर कर दिया गया है। कुल पांच लोग थे।दो बच्चे हमारे,एक हमारा भतीजा ,पत्नी हमारी रेफर हो गयी है। मैं खुद था। हम लोग सो रहे थे।अचानक छत गिर गया