इकरा हसन के बयान पर कांग्रेस नेता हसीब खान का पलटवार, कहा- गठबंधन नहीं होता तो सपा इतनी सीटें न पाती

INDIA गठबंधन में शामिल नेताओं के बीच फ़ूट पड़ती नज़र आ रही है। आपसी ज़ुबानी जंग के बीच सपा और कांग्रेस पार्टी का एक दूसरे पर तीखी प्रतिक्रिया देने का दौर शुरू हो गया है। सपा सांसद इकरा हसन के बयान के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

इकरा हसन के बयान पर कांग्रेस नेता हसीब खान का पलटवार, कहा- गठबंधन नहीं होता तो सपा इतनी सीटें न पाती
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। INDIA गठबंधन में शामिल नेताओं के बीच फ़ूट पड़ती नज़र आ रही है। आपसी ज़ुबानी जंग के बीच सपा और कांग्रेस पार्टी का एक दूसरे पर तीखी प्रतिक्रिया देने का दौर शुरू हो गया है। सपा सांसद इकरा हसन के बयान के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

गौरतलब है कि कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने एक बयान के जरिए बताया था कि अगर सपा और कांग्रेस का गठबंधन न होता तो उससे समाजवादी पार्टी का कोई नुकसान न होता।

इस बयान के बाद कांग्रेस के कई नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान ने इकरा हसन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती तो सांसद इकरा हसन की जीत भी मुश्किल थी।

हसीब खान ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ रहने वाले लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो लोग भाजपा के लिए काम करते है और अखिलेश यादव को गुमराह करते है। हसीब खान ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी गठबंधन से हटकर अलग चुनाव लड़ती तो सपा कभी इतनी ज़्यादा सीटें न जीत पाती।

कांग्रेस नेता हसीब खान ने चुनाव आयोग के आंकड़े पेश करते हुए कई सीटों का हवाला देते हुए बताया कि अगर सपा गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ती तो कई अहम सीटों पर सपा को हार का सामना करना पड़ सकता था। इसके साथ ही सांसद इकरा हसन व समाजवादी पार्टी के लिए कांग्रेस नेता हसीब खान ने कई तीखी प्रतिक्रिया दी।