कानपुर देहात में सपा ने झोंकी ताकत, पूर्व बसपा प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां एक तरफ 'पीडीए रथ यात्रा' के जरिए जन-जन तक पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय और जमीनी स्तर के कद्दावर नेताओं को पार्टी में शामिल कराकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व बसपा प्रत्याशी और कद्दावर नेता जुनैद खान ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा में शामिल होने के बाद आज जब जुनैद खान पहली बार कानपुर देहात पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।
कानपुर देहात की सीमा रायपुर से लेकर भोगनीपुर तक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। माती स्थित सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव उर्फ बबलू राजा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व सांसद राजा रामपाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 का रण अभी से गर्म होने लगा है। समाजवादी पार्टी 'पीडीए' यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक फॉर्मूले के दम पर अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी है।
एक तरफ अखिलेश यादव पीडीए यात्रा के जरिए जनता के बीच हैं, तो दूसरी तरफ दूसरे दलों के जनाधार वाले नेताओं को सपा से जोड़ा जा रहा है। इसी रणनीति के तहत कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट से पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान को सपा में शामिल कराया गया है।
सपा का हिस्सा बनने के बाद जब जुनैद खान कानपुर देहात की रायपुर सीमा में दाखिल हुए, तो सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
वही माती स्थित सपा के जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव 'बबलू राजा' और पूर्व सांसद राजा रामपाल की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जुनैद खान ने साफ किया कि वह किसी टिकट की उम्मीद के बिना, सिर्फ 2027 में सपा की सरकार बनाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी शिद्दत से काम करेंगे।



