मिर्जापुर में ₹8 हजार रिश्वत लेते विद्युत विभाग का कार्यकारी सहायक गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप
उप्र के मिर्जापुर जनपद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर मंडल की टीम ने शुक्रवार दोपहर भदोही विद्युत वितरण खंड के प्रथम अधिशासी अभियंता कार्यालय में तैनात कार्यकारी सहायक प्रशांत कुमार सोनी को ₹8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर मंडल की टीम ने शुक्रवार दोपहर भदोही विद्युत वितरण खंड के प्रथम अधिशासी अभियंता कार्यालय में तैनात कार्यकारी सहायक प्रशांत कुमार सोनी को ₹8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जहां विभाग में हड़कंप मच गया है।
कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर मंडल के निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को शिकायत मिली थी जो आज करवाई किया गया है। जानकारी के अनुसार नगर के रजपुरा निवासी विकास कुमार गुप्ता ने विद्युत कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन के लिए शिकायत की थी।
आरोप है कि कार्यवाही के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय से कार्यकारी सहायक को कथित रूप से ₹8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान टीम में कुल 14 सदस्य शामिल रहे। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी कर्मचारी को अपने साथ ले गई और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जबकि भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जाएगा



