29 जुलाई का राशिफल: सिंह समेत इन चार राशियों के लिए शुभ संकेत, धन आगमन के योग

29 जुलाई 2025 का राशिफल: सिंह, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों को धन लाभ का योग। जानें सभी 12 राशियों का स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार का भविष्यफल। पढ़ें दैनिक राशिफल हिंदी में।

29 जुलाई का राशिफल: सिंह समेत इन चार राशियों के लिए शुभ संकेत, धन आगमन के योग
Published By- A.K. Mishra

लखनऊ/जनमत न्यूज़:-  29 जुलाई 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कई राशियों के लिए विशेष है। ग्रहों की स्थिति में आए बदलाव से सिंह, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं अन्य राशियों के लिए भी स्वास्थ्य, करियर और निजी जीवन को लेकर मिले-जुले संकेत देखे जा रहे हैं।

ग्रहों की चाल क्या कहती है?
इस समय शुक्र और गुरु मिथुन राशि में हैं, सूर्य और बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु सिंह राशि में स्थित हैं, वहीं मंगल और चंद्रमा कन्या राशि में पहुंच चुके हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस परिवर्तन से राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

मेष राशि

स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं है। शत्रुओं पर विजय के संकेत हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु का दान लाभकारी।

वृषभ राशि

बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में तनाव से बचें। क्रोध नियंत्रण में रखें। संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे। लाल वस्तु का दान करें।

 मिथुन राशि

गृह कलह के योग बन सकते हैं। भूमि और वाहन से जुड़ी खरीदारी संभव। स्वास्थ्य हल्का प्रभावित रहेगा, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

पराक्रम से सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति के योग हैं। प्रेम और व्यापार अच्छा चलेगा। लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि

धन आगमन के स्पष्ट संकेत हैं। परिवार में प्रसन्नता बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। निवेश से बचें। व्यापारिक लाभ संभावित।

 कन्या राशि

स्वास्थ्य, संतान और व्यापार तीनों क्षेत्रों में सुधार होगा। लाल वस्तु का दान करें।

 तुला राशि

अत्यधिक खर्च से तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम और व्यापार संतुलित रहेंगे। बजरंगबली की आराधना शुभ होगी।

वृश्चिक राशि

नई आय के स्रोत खुलेंगे। पुराना अटका पैसा वापस मिल सकता है। यात्रा संभव है। व्यापार और निजी जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

 धनु राशि

राजनीतिक क्षेत्र में लाभ के संकेत। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने की संभावना। आर्थिक मजबूती के योग। प्रेम और व्यापार अच्छा।

मकर राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। रोज़गार और यात्रा के नए अवसर बनेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम।

कुंभ राशि

सावधानी जरूरी है। चोट या विवाद की संभावना। स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य रहेगा।

मीन राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में उन्नति। संतान और स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहतर रहेगी।