4 अगस्त 2025: जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: जानें मेष से मीन तक आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य और भाग्य से जुड़ी पूरी जानकारी।

4 अगस्त 2025: जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन?
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की बदलती चाल लाएगी कुछ राशियों के लिए लाभ के संकेत, तो कुछ को रहना होगा सतर्क। आइए जानें आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि:

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं, परंतु प्रेम और व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी।

उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि:

जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दिन आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य, संतान और व्यापार – तीनों ही क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि:

शत्रु पक्ष पर विजय के संकेत हैं। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि:

पढ़ाई-लिखाई के लिए उत्तम समय। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। व्यापार स्थिर रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि:

गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। परंतु संपत्ति या वाहन खरीदने के शुभ योग हैं।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। जो भी काम करेंगे, उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यावसायिक लाभ के प्रबल संकेत हैं।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि:

धन आगमन के योग हैं। परिवार में वृद्धि संभव है। सट्टा-जुआ से बचें।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि:

आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास और भाग्य दोनों साथ देंगे।  प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी सामान्य रहेगी।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि:

चिंता और व्यय की अधिकता रहेगी। परंतु संतान और प्रेम के क्षेत्र में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। व्यापार भी ठीक चलेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:

यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दिन शुभ रहेगा।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि:

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम संबंध बेहतर होंगे।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि:

भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्तियों में मन लगेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।