मणिकर्णिका घाट पर आधी रात नगर वधुओं का भक्ति नृत्य, जलती चिताओं के बीच गूंजे भजन
महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं के बीच नगर वधुओं ने भक्ति भाव से नृत्य और भजन-कीर्तन कर बाबा मसाननाथ की आराधना की। एक ओर चिताएं जल रही थीं तो दूसरी ओर बाबा के दरबार में भक्ति, आस्था और नृत्य का अद्भुत संगम दिखाई दिया।


