बांदा: पुश्तैनी जमीन बेचने के विरोध में बेटे ने की मां और भाई की हत्या, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
उप्र के बांदा जनपद में पिता के पुश्तैनी जमीन बेचने के विरोध में बेटे द्वारा भाई और मां की हत्या किए जाने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यह दोहरा हत्याकांड बांदा जिले के बबेरू कस्बे में आज घटित हुआ है।
बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट
बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में पिता के पुश्तैनी जमीन बेचने के विरोध में बेटे द्वारा भाई और मां की हत्या किए जाने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यह दोहरा हत्याकांड बांदा जिले के बबेरू कस्बे में आज घटित हुआ है।
घटना की जानकारी देते हुए बांदा पुलिस अधीक्षक पलास बंशल ने बताया कि पिता द्वारा पुश्तैनी जमीन बेचे जाने से उपजे विवाद मे अभियुक्त राजकिशोर मिश्रा ने अपनी माँ और छोटे भाई को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई है।
फरार अभियुक्त राजकिशोर मिश्रा पर युवक ने अपनी माँ और छोटे भाई को गोली मारने का आरोप है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल माहौल शांत है लेकिन घटना से गांव में अफरातफरी मची है।

Janmat News 
