चंदौली: विधायक ने दो मंदिरों का किया निरीक्षण, जीर्णोद्धार हेतु एक करोड़ 90 लाख की धनराशि का अनुमोदन
उप्र के चंदौली जनपद के डीडीयू नगर के विधायक रमेश जायसवाल ने अधिकारियों के साथ दो मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली /जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के डीडीयू नगर के विधायक रमेश जायसवाल ने अधिकारियों के साथ दो मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने सती माता मंदिर और कोट स्थित भगवान भोले नाथ मंदिर का निरीक्षण किया।
विधायक रमेश जायसवाल ने बताया सरकारी योजना के तहत दोनों मंदिरों के एक करोड़ 90 लाख राशि का अनुमोदन हुआ। उन्होंने कहा कोट स्थित भगवान शिव के मंदिर के रास्ते में जल निकासी की समस्या थी। सावन के महीने में जब लोग दर्शन-पूजन के लिए आते थी तो बहुत दिक्कत होती थी उनके कपडे ख़राब हो जाते थी इसके निराकरण के लिए यह धनराशि आवंटित की गई है।
विधायक ने कहा जल्द ही दोनों मंदिरों के स्थल पर कार्ययोजना का शिलान्यास कर मंदिरों के जीर्णोद्धार समेत व्याप्त समस्याओं का निराकरण। मैंने जल्द काम शुरू करने व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। डीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने कोट गांव के ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पानी निकासी और रास्ते के निर्माण का कार्य सरकारी मद से किया जाएगा।


