फिरोजाबाद नगर निगम के कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, सात अरब के 18 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

उप्र के फिरोजाबाद नगर निगम के कार्यकारिणी समिति की बैठक ITMS हॉल में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए नगर निगम से जुड़े जनहित के 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

फिरोजाबाद नगर निगम के कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, सात अरब के 18 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
Published By- Diwaker Mishra

फिरोजाबाद से विमल कुमार सिंह की रिपोर्ट

फिरोजाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फिरोजाबाद नगर निगम के कार्यकारिणी समिति की बैठक ITMS हॉल में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 202627 के लिए नगर निगम से जुड़े जनहित के 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इन 19 प्रस्तावों में से करीब 18 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। चर्चा के उपरांत आंशिक संशोधन के साथ सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। इन प्रस्तावों की कुल लागत लगभग 07 (सात) अरब रूपए है।

इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर ने कहा यह निर्णय नगर निगम के सीमांत क्षेत्रों सहित पूरे शहर के समग्र विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

महापौर कामिनी राठौर ने नगर के विकास से जुड़े विषयों पर दिए गए रचनात्मक सुझावों एवं सहयोग के लिए कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त IAS प्रशांत नागर, कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।