बांदा पुलिस ने लूट की घटना का किया अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार
उप्र के बांदा जनपद में थाना बदौसा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट
बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में थाना बदौसा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार 10 मई को थाना बदौसा क्षेत्रांतर्गत हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए थाना बदौसा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
इस दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। अभियुक्त का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। अन्य अभियुक्तो के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। इस सम्बन्ध में जाकारी अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा दी गई।

Janmat News 
