मिर्जापुर: किन्नरों ने घर में घुसकर की महिलाओं से मारपीट, जेवरात व नकदी लूटकर फरार; FIR दर्ज
उप्र के मिर्जापुर जनपद के कछवां थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव मे शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। टेम्पू पर सवार होकर आए चार किन्नरों पर घर में घुसकर दो महिलाओं के साथ मारपीट कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद के कछवां थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव मे शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। टेम्पू पर सवार होकर आए चार किन्नरों पर घर में घुसकर दो महिलाओं के साथ मारपीट कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाना कछवां में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त तहरीर के अनुसार, प्रार्थिनी रेनू देवी पुत्री अशोक कुमार बिंद निवासी ग्राम तिवारीपुर थाना कछवां ने बताया कि आज शाम लगभग 6 बजे वह अपने घर पर थी। उसके साथ उसकी चाची सरिता देवी पत्नी राकेश कुमार मौजूद थीं। परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे।
इसी दौरान एक टेम्पू से चार हिजड़े अचानक उसके घर पहुंच गए और जबरन घर के अंदर घुस गए। आरोप है कि उन्होंने भीतर से दरवाजा बंद कर लिया और रेनू देवी तथा उसकी चाची के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता रेनू देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि चारों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उसके घर में रखे बक्सा में दो मंगलसूत्र, कान का बड़े झाले और 27 हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन मारपीट कर छीन लिए। मौके से फरार होने से पहले मोबाइल फेक भागने लगे लूट के बाद सभी आरोपी टेम्पू पर सवार होकर कछवां की तरफ भाग गए।
घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। वहीं पीड़िता के चाचा कछवा में सामान खरीदने के दौरान मौजूद थे। पीड़िता द्वारा चाचा को सूचना दी गई। आनन फानन में घर लौट रहे चाचा से मझवा नहरा पर वो किन्नर दिखाई पड़ गए, जिसे रोक नोकझोंक शुरू हो गया।
देखते ही देखते मौके पर कछवा थाने की पुलिस भी पहुंची। पीड़िता के चाचा का आरोप है कि पुलिस हमें बातों में उलझाई रही और घटना को अंजाम देने वाले किन्नर फरार हो गए।
किन्नर मौके पर पूरे कपड़े निकाल 10 मिनट तक हंगामा काटते रहे और पुलिस के सामने से ही फरार हो गए। चाचा ने पुलिस की मिलीभगत होने की भी बात कही।
पीड़िता के चाचा ने यह भी बताया कि घर से लूट कर ले जाने वाला सामान तकरीबन दो लाख का है। पीड़िता ने थाना प्रभारी कछवां को लिखित तहरीर देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी।




