फर्रुखाबाद पुलिस ने हत्यारोपी को 28 साल बाद किया गिरफ्तार, दिल्ली में भेष बदलकर कर रहा था नौकरी
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद पुलिस ने हत्यारोपी को 28 साल बाद गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है। आरोपी जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद पुलिस ने हत्यारोपी को 28 साल बाद गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है। आरोपी जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था।
जानकारी के अनुसार आरोपी दिल्ली में नाम पता व भेष बदल कर नौकरी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में हुई थी।
आरोपी सहित दो लोगों को उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आरोपी ने 1991 में हत्या की थी जिसके लिए उच्चतम न्यायालय ने 2011 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।


